7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मूसलाधार बारिश से रास्ते एवं खेत जलमग्न श्री महावीर जी पुल पर भरा पानी

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 07, 2026

Rajasthan

पटोंदा .
कस्बा सहित आस पास के गांवों में गुरुवार सुबह से मूसलाधार हुई बारिश से आम रास्ते एवं खेत जलमग्न हो गए। क्षेत्र के पटोंदा, सने ट, कजानीपुर, खेडी चांदला, कादरोली, दानालपुर, हिंगोट, शान्तिवीर नगर सहित दर्जनों गांवों में जमकर मेघ बरसे।
बारिश का पानी सड़क मार्ग एवं आम रास्तों में जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समीप के गांव सने ट के आम रास्ते में पानी भरने से गांव का रास्ता बंद हो रहा पानी में कई गाड़ियां, बाइक आदि फंसकर बंद हो गई।
मूसलाधार बारिश होने से गंभीर नदी श्री महावीर जी पर स्थित पुल पर पानी भरने से हिंडोन सिटी श्री महावीर जी आने जाने वाला मार्ग में निकलने में काफी परेशानी झेलनी पड़ी। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पुल पर भरा पानी की निकासी के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया जिससे बनवारीपुर मोड तक का सड़क का पानी पुल के ऊपर जमा हो गया। राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।
फोटो कैप्शन।
श्री महावीर जी स्थित गंभीर नदी के पुल पर पानी से निकलते वाहन।