rajasthan politics 2023 Assembly Elections : राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां सीएम गहलोत विधानसभा चुनावों में सरकार को वापस से रिपीट करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं 2023 विधानसभा चुनावों में सरकार को रोकने के लिए सुपारी ली जा रही हैं। यह हम नहीं बल्कि राजस्थान सरकार के राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष गर्ग का कहना है।
दरअसल राजस्थान सरकार में तकनीकी शिक्षा एवं आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने 15 मई को एक ट्वीट में यह कहा है, 'क्या ये बात आलाकमान जानता है या नहीं ?, सरकार रिपीट न हो इस बात की सुपारी किस-किस ने ली है, प्रदेश में जो बजट व महंगाई राहत कैंप अभियान के बाद जो माहौल बना है, वो सुपारी लेने वालों के गले नहीं उतर रहा है।'
हालांकि उनके इस ट्वीट को लेकर स्पष्ट तो नहीं हो सका है कि आखिर उन्होने यह सब किसके लिए और क्यों लिखा है लेकिन इस ट्वीट के बाद राजस्थान की सियासत में फिर से उबाल आने की पूरी संभावना दिखाई दे रही है।