
amit shah
जयपुर। प्रदेश में अब हर मामलेे में राजनीति सामने आ रही है। २१ जून को योग दिवस पर राजस्थान सरकार कोटा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम करने जा रही है। इस कार्यक्रम में योग गुरू बाबा रामदेव का आना तो तय है ही साथ ही अब सरकार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण भेजा है। माना जा रहा है कि चुनावी वर्ष में होने वाले इस कार्यक्रम में अमित शाह का आना तय है।
भाजपा से जुड़े सूत्रों के मुताबिक चुनावी आचार संहिता लगने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को हर माह राजस्थान बुलाने की तैयारी चल रही है। एेसे में योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अमित शाह को बुलाना इसी राजनीति का हिस्सा माना जा रहा है। योग दिवस के इस कार्यक्रम में करीब दो लाख लोगों को लाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इसके लिए भाजपा की एक पूरी टीम बना दी है। इस टीम में कोटा संभाग के सांसद, विधायक, संगठन से जुड़े नेताओं को शामिल किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ दो दिन से कोटा में ही है। भाजपा चाहती है कि इस अमित शाह को बुलाकर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले उत्साह का संचार कर दिया जाए, जिससे आने वाले चुनावों में सभी कार्यकर्ता मन से जुट जाएं। अभी तक यही शिकायतें आ रही थी कि कार्यकर्ता मन से नहीं जुट रहे। कोटा संभाग को भाजपा का गढ़ माना जाता है, एेसे में भाजपा यह कत्तई नहीं चाहेगी कि चुनावों से पहले ही पार्टी में निराशा छा जाए और कार्यकर्ता काम नहीं करे। अमित शाह सिर्फ योग दिवस के कार्यक्रम में ही शामिल होंगे या भाजपा के प्रमुख नेताओं की बैठक लेंगे। इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है। भाजपा को अभी इस कार्यक्रम के लिए अमित शाह से हरी झंडी का इंतजार है।
Published on:
08 Jun 2018 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
