जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब सवा दो घंटे जयपुर में रहेंगे। वे करीब एक घंटे जनसभा में अमरूदों के बाग में मौजूद रहेंगे। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार अमरूदों के बाग का कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे तक बढ़ सकता है। एेसे में अंतिम समय में मोदी के कार्यक्रम में कुछ बदलाव भी हो सकता है। मंत्री, सांसद और विधायक लाभार्थियों के साथ ही बैठेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने तय किया है कि जो जिस जिले का मंत्री, सांसद और विधायक होगा, वह उसी जिले के डोम में बैठेगा। मंत्रियों- सांसदों के लिए अलग से कोई वीआइपी डोम नहीं होगा।