Jaipur-Bisalpur Project : मानसून-2022 की भविष्यवाणी के साथ ही जयपुर और अजमेर की लाइफ लाइन बीसलपुर बांध में रख-रखाव की तैयारी शुरू हो गई है। वैसे भी बीसलपुर का इतिहास कहता है कि हर दूसरे या तीसरे साल बांध लबालब होता है और चादर चलती है। इस बार भी माना जा रहा है कि चादर चलेगी, क्योंकि 2019 में बांध ओवरफ्लो हुआ था और अब चौथा साल है। बांध के रख-रखाव पर करीब 25 लाख रुपए खर्च करने की तैयारी है। बीसलपुर बांध में वर्तमान जलस्तर के हिसाब से जयपुर, अजमेर और टोंक को 30 सितंबर 2022 तक भरपूर पानी दिया जा सकता है।