पुलिस ने बताया कि ये घटना सैंथल थाना इलाके से होकर गुजरने वाली बापी रोड पर हुआ। बापी रोड से बीती रात संतोष, मुकेश और नाथूलाल एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक बापी रोड पर एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। तीनों युवकों को घायल हालत में छोड़कर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।