7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जादू रंग’ से होली खेलोगे तो कोई नहीं होगा नाराज, यह है इसकी खासियत

बाजार में दिखने लगी होली की रंगत, खरीदारी के लिए आस-पास के क्षेत्रों से पहुंच रहे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Feb 2018, 2:23 PM IST

jaipur

अश्विनी भदौरिया / जयपुर। होली में अब कुछ दिन शेष है। ऐसे में बाजार में रौनक भी दिखने लगी है। रंगों से बाजार अटा पड़ा है। इन सब में एक खास रंग भी है। यह ऐसा रंग है जो सूखने के साथ ही गायब हो जाएगा। ये ऐसा रंग है कि होली खेलने के साथ कोई नाराज भी नहीं होगा।

अब तक होता यह था कि रंग से परहेज करने वाले लोग रंग डालने पर नाराज हो जाते थे। लेकिन अब आपके साथ ऐसा नहीं होगा। त्रिपोलिया बाजार में ऐसी कई शॉप्स हैं जिन पर ये रंग मिल रहा है। शॉप ऑनर एम.एस. खान ने बताया कि केमिकल वाले रंग काफी धोने पर भी कपड़ों से हटते नहीं हैं, जबकि जादू कलर की खासियत यह है कि यह जैसे-जैसे सूखता है वैसे ही खुद-ब-खुद हट जाता है। थोड़ी देर में देखने पर यह भी नहीं लगता कि कपड़ों पर रंग लगा भी था। बाजार में यह कलर 10 डिब्बी का पैक 250 रुपए में बिक रहा है। गुलाल का भाव इस बार 60 रुपए से लेकर 80 रुपए किलो तक है। वहीं पक्के रंग का भाव 20 से लेकर 40 रुपए तोला तक है।

साइड इफेक्ट भी नहीं
जादू कलर की खासियत यह भी है कि इसका स्वचा पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। इस रंग को हर्बल तरीके से तैयार किया गया है। स्वचा पर यह रंग लगाने पर ठंडक का भी अहसास कराता है, जबकि अन्य केमिकल रंगों में खुजली, जलन या अन्य साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। कपड़ों पर लगे दागों को भी हटाता यह रंग हटा देता है।

गुलाल की भी बिक्री
गुलाबी नगरी में होली की खरीदारी करने लिए आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग आ रहा है। हालांकि ये दुकानदार पक्के रंगों की बजाय हर्बल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं। जमवारामगढ़, शाहपुरा, बस्सी, कानोता आदि जगहों से ग्राहक परकोटा के बाजार में रंग, गुलाल की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।