29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / 1 नवंबर को भी रहे अवकाश, कर्मचारियों ने CM भजनलाल से की मांग

1 नवंबर को भी रहे अवकाश, कर्मचारियों ने CM भजनलाल से की मांग

बैंक कर्मचारियों ने दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में 1 नवम्बर को भी अवकाश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 26 Oct 2024, 8:37 AM IST

राजस्थान के बैंक कर्मचारियों ने दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच में 1 नवम्बर को भी अवकाश के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक महेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि है कि सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार तिथियों में बदलाव के कारण दिवाली का सरकारी अवकाश 31 अक्टूबर को है और गोवर्धन का अवकाश 2 नवंबर को है, लेकिन इस बीच नवंबर के लिए कोई आदेश नहीं है। इसके बाद 3 नवंबर को भी रविवार का अवकाश है।

मिश्रा का कहना है कि दूर दराज के बैंक कर्मचारियों को दिवाली की रात ही पूजा के तुरंत बाद ही 1 नवम्बर को ड्यूटी पर पहुंचने के लिए रवाना होना होगा। यदि मुख्यमंत्री बैंकों में भी 1 नवम्बर का अवकाश घोषित कर दे, तो बैंक कर्मचारी भी अपने परिवार के साथ दिवाली मना पाएंगे।

यह भी पढ़ें : 31 अक्टूबर के साथ-साथ 1 नवंबर का भी हो सार्वजनिक अवकाश, सौंपा ज्ञापन