14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video: सिटी पैलेस व बड़ी होली में होलिका रोपण, मंदिरों में शुरू होगा फागोत्सव

होली पर्व से ठीक एक माह पूर्व माघ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शहर के मुख्य मंदिरों व स्थानों पर होलिका रोपण किया गया।
less than 1 minute read
Google source verification

होली पर्व से ठीक एक माह पूर्व माघ पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को शहर के मुख्य मंदिरों व स्थानों पर होलिका रोपण किया गया। शहर के बड़ी होली सहित सिटी पैलेस के माणक चौक में होलिका का रोपण किया गया।

सोमवार को माघ मास समाप्ति हो रही है और मंगलवार से फाल्गुन मास का शुभारंभ होगा। होली से एक माह पूर्व स्थापित होने वाला होली का डांडा सोमवार को माघ पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में रोपा गया।



डांडा रोपण शहर के सिटी पैलेस सहित बड़ी होली, श्रीनाथजी के मंदिर, जगदीश मंदिर, गोकुलचंद्रमा मंदिर आदि जगहों पर किया गया। इसके साथ ही शहर एवं गांवों में फ ाल्गुन और होली के गीतों की बयार शुरू हो जाएगी। मंदिरों में फ ागोत्सव की धूम रहेगी और गुलाल उड़ाई जाएगी।