11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल की लापरवाही ने ली एक जान

अस्पताल की लापरवाही ने ली एक जान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

PUNEET SHARMA

•

Updated: 16 Apr 2018, 1:13 PM IST

अस्पताल की लापरवाही ने ली एक जान
जयपुर अस्पताल की आईसीयू के स्टोर में बीती रात लगी थी आग
एसएमएस में भर्ती कराए गए मरीज की मौत

जयपुर।
राजधानी जयपुर में संचालित निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की जान नगर निगम के अफसरों की लापरवाही से दांव पर लग गई है। बीती रात नगर निगम के ठीक पास जयपुर अस्पताल की आईसीयू के स्टोर में लगी आग ने निगम और अस्पताल संचालकों की लापरवाही की पोल खोल कर रख दी है। आईसीयू के स्टोर में आग लगने के बाद एक 50 वर्षीय मरीज को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
एसएमएस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार झुन्झुनु के चिडावा स्थित वार्ड नंबर 24 निवासी 52 वर्षीय अनिल शर्मा कई दिनों से जयपुर अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे। बीती रात अस्पताल की आईसीयू के स्टोर में आग लगने के बाद मची भगदड में अनिल शर्मा को एसएमएस असप्ताल लाया गया जहां उन्हें पहले मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया और तबीयत खराब होने के बाद आईसीयू में शिफ्ट किया गया जहां इलाज के दौरान मौत गई।
जानकारी के अनुसार जयपुर अस्पताल में भर्ती मरीज अनिल शर्मा को लकवे की शिकायत के बाद परिजनों ने जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।
वहीं जयपुर अस्पताल से शिफ्ट किए गए 50 से ज्यादा मरीजों का इलाज अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है। लेकिन इस घटना के बाद अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम व निगम की एनओसी देने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे है।
मरीज को एसएमएस लाया गया था और प्रोटोकॉल के तहत पहले वार्ड में भर्ती किया गया और फिर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। मरीज के टयूब पहले से लगी हुई थी और वार्ड में तैनात चिकित्सकों ने उसका चैकअप किया था । मरीज को संभालने के लिए किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं हुई है।
डॉ डीएस मीणा—अधीक्षक एसएमएस अस्पताल
उधर जयपुर अस्पताल के संचालक डॉ शैलेन्द्र शर्मा ने दावा किया है कि अस्प्ताल प्रशासन ने एनओसी के लिए एक साल पहले ही निगम में आवेदन कर दिया था। निगम ने अस्पताल भवन में कुछ सुधार करने के निर्देश दिए थे। हमने सुधार भी किए लेकिन निगम ने आज तक निरीक्षण नहीं किया।