केरल में मानसून का कहर अभी तक जारी है। पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक हर जगह भारी बारिश और भूस्खलन ने केरल राज्य की हालात खराब कर रखी है। भारी बारिश से लगातार लोगों की जान जा रही है। वहीं देशभर में चल रहे बाढ़ के प्रकोप से अब तक 7 राज्यों में आठ सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। केरल राज्य भारी बारिश और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। ऐसे में पूरे देश से केरल के लिए संभव सहायता पहुंचाई जा रही है। राजस्थान से भी केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि दी जा रही है