जयपुर. सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम आ चुके हैं और इस बार राजस्थान के लिए ढेरों खुशियां लेकर आए हैं। इनमें राजस्थान के कनिष्क कटारिया ऑल इंडिया टॉपर बने हैं तो वहीं जयपुर के ही अक्षत जैन दूसरे नम्बर पर रहे हैं। जयपुर की ही खुशबू लाठर ने तीसरे प्रयास में 98वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर प्रदेश का नाम ऊंचा कर दिया है। इस परिणाम में खास बात है कि टॉप करने वाले 25 अभ्यर्थियों में से 10 लड़कियां हैं, जबकि 15 लड़के हैं। कुल 759 चुने गए अभ्यर्थियों में 577 लड़के और 182 लड़कियां हैं।