12 जुलाई से राजस्थान के दक्षिण-पूर्वी भागों और 13 जुलाई से दक्षिण-पश्चिमी भागों में भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की प्रबल संभावना जताई गई है। ऐसे में 12, 13, और 14 जुलाई को कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अतिभारी बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं इसी बीच जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।