8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Forecast : 24 घंटों में Heat Wave में बदल जाएगा मौसम, आंधी लेकर आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ

Weather Forecast Metrological Department Western Disturbance Duststorm Weather Change IMD Alert : भारतीय मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरानसर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 11 May 2023, 2:35 PM IST

Weather Update: effect of cyclone mocha next 5 days weather forecast

Western Disturbance Duststorm Weather Change IMD Alert

Weather forecast Metrological Department Western Disturbance Duststorm Weather Change IMD alert : भारतीय मौसम विभाग से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरानसर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने और तापमान में और 1-2 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक और केंद्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 12-13 मई को जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हीटवेव चलने की प्रबल संभावना है। जैसलमेर, बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान सभी लोगों को मौसम के अनुसार व्यवहार करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी विक्षोभ ने बदली टर्फ लाइन, घटती आर्द्रता आज से बदल देगी मौसम


आ रहा है पश्चिमी विक्षोभ

13-14 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दोपहर बाद जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी चलने की भी संभावना है। 13-15 मई के दौरान जोधपुर, बीकानेर व अजमेर सम्भाग के कुछ भागों में 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज धूल भरी हवाएं/आंधी चलने की प्रबल संभावना है।

मोचा नहीं मोखा, 13 मई तक खतरनाक

बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात का नाम मौसम विभाग ने बदल दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह चक्रवात भारत में Mocha की जगह Mokha नाम से जाना जाएगा। पिछले छह घंटों के दौरान 8 किमी प्रति घंटे की गति के साथ उत्तर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा है। 11 मई की रात्रि के आसपास धीरे-धीरे तीव्र होकर एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में परिवर्तित होने की बहुत संभावना है।

12 मई से प्रचंड रूप

12 मई की सुबह से उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अत्यंत प्रचंड चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की सम्भावना है। 13 मई की शाम के आसपास यह अपनी चरम तीव्रता पर पहुंच जाएगा। तटीय क्षेत्रों में इसका काफी असर देखने को मिलेगा। 14 मई 2023 की दोपहर के आसपास इसके म्यांमार के करीब कॉक्स बाजार बांग्लादेश और क्यौकप्यू (म्यांमार) के बीच से यह पार कर जाएगा।