25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: 48 घंटों का अलर्ट, राजस्थान के 4 जिलों में आसमान से बरसेगी ‘आग’, आंधी करेगी बेहाल, जानें कब होगी बारिश

Rajasthan Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 मई को प्रदेश के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अति उष्ण लहर, मेघगर्जन और धूल भरी आंधी चल सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 21 May 2025, 6:37 PM IST

weather alert

राजस्थान के कई जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी (फोटो-पत्रिका)

राजस्थान के कई जिलों में इस वक्त भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। तीखी धूप और गर्म हवा ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा छाया रहा। इस बीच मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के भीतर प्रदेश के 4 जिलों में अति उष्ण लहर का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं कुछ जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ तेज झोंकेदार हवा चल सकती है।

4 जिलों में रेड अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 22 और 23 मई को प्रदेश के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में अति उष्ण लहर, मेघगर्जन और धूल भरी आंधी चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

यहां येलो अलर्ट जारी

इसके साथ ही विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही और उदयपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार तेज हवा चल सकती है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं।

यह वीडियो भी देखें

बारिश की चेतावनी

वहीं उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में आगामी 4-5 दिन दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग में भी 24 से 26 मई के दौरान कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में 22-23 मई को दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में तापमान में 1-2 डिग्री की तेजी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- राजस्थान के इन शहरों में रहा सर्वाधिक तापमान, 25 मई से शुरू होगा नौतपा