25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

petrol pumps strike: राजस्थान में  कल तीन घंटे बंद रहेंगे 6100 पेट्रोल पम्प

राज्य के 6100 पेट्रोल पम्प ( petrol pumps ) कल यानि 31 मई को रात 8 से 11 बजे तक बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोेलियम डीलर्स एसोसिएशन ( Rajasthan Petroleum Dealers Association ) ने केन्द्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ( excise duty ) घटाने और डीलर्स मार्जिन ( dealers' margins ) बढ़ाने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर तीन घंटे तक पेट्रोल पम्प ( petrol pumps strike ) बंद रखने का ऐलान किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Narendra Singh Solanki

•

Updated: 30 May 2022, 9:58 AM IST

petrol pumps strike: राजस्थान में  कल तीन घंटे बंद रहेंगे 6100 पेट्रोल पम्प

petrol pumps strike: राजस्थान में  कल तीन घंटे बंद रहेंगे 6100 पेट्रोल पम्प

राज्य के 6100 पेट्रोल पम्प कल यानि 31 मई को रात 8 से 11 बजे तक बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोेलियम डीलर्स एसोसिएशन ने केन्द्र द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने और डीलर्स मार्जिन बढ़ाने समेत तीन सूत्री मांगों को लेकर तीन घंटे तक पेट्रोल पम्प बंद रखने का ऐलान किया है। एसोसिएशन अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि तीन सूत्री मांगों को लेकर राज्य के पेट्रोल पंप डीलरों ने 31 मई 2022 से सरकारी तेल कंपनियों के ऑयल डिपो से पेट्रोल डीजल नहीं खरीदेने का फैसला किया है और आम लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए रात 8 बजे से 11 बजे तक तीन घंटे पेट्रोल—डीजल की बिक्री नहीं करने का फैसला किया है। हमारी सरकार से दो मांगे है, जिसमें पहली कमीशन में बढ़ोतरी और दूसरी पूरे राज्य में पेट्रोल डीजल का बिक्री मूल्य समान हो। बिक्री मूल्य समान नहीं होने के कारण राज्य के 17 सीमावर्ती जिलों में 200 पेट्रोल पम्प बंद हो चुके हैं और 2200 बंद होने की स्थिति में हैं।

पंप डीलरों की कमीशन बढ़ाने की मांग
पंप मालिकों का कहना है कि 2017 के बाद से पेट्रोल डीजल बेचने पर उनका कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, जबकि पेट्रोल डीजल का न्यूनत्तम स्टॉक रखने के लिए डीलरों को जो निवेश करना होता है वो महंगे दामों के चलते दोगुना हो चुका है। पेट्रोल पंप डीलरों का कहना है कि 60 से 70 रुपए में जब पेट्रोल मिला करता था और 45 से 50 रुपए में जब डीजल मिल रहा था, उस समय उन्हें जो कमीशन मिला करता था, वहीं कमीशन पेट्रोल डीजल की कीमत 100 रुपए से ऊपर जाने पर मिल रहा है। मौजूदा समय में पेट्रोल पंप मालिकों को पेट्रोल बेचने पर 3.85 रुपए प्रति लीटर तो डीजल बेचने पर 2.58 रुपए प्रति लीटर का कमीशन मिलता है।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग