3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए बंद रहे राजधानी के पांच बड़े बाजार?

नगर निगम के रवैये से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को शहर के पांच बड़े संजय बाजार, बापू बाजार, इंद्रा बाजार, नेहरू बाजार और कमला मार्केट दोपहर तक बंद रखे। व्यापारियों ने इस दौरान शांति मार्च भी निकाला।
less than 1 minute read
Google source verification
Market Close

Market Close

जयपुर. परकोटा में अतिक्रमण के मामले में नगर निगम के रवैये से नाराज व्यापारियों ने शनिवार को शहर के पांच बड़े संजय बाजार, बापू बाजार, इंद्रा बाजार, नेहरू बाजार और कमला मार्केट दोपहर तक बंद रखे। व्यापारियों ने इस दौरान शांति मार्च भी निकाला।

एक-एक पर सुनवाई के बजाए निगम सबको मान रहा अतिक्रमी

व्यापारियों का कहना था कि नगर निगम अदालत के आदेशों की अनदेखी कर रहा है। अदालत ने निगम को एक एक आपत्तियों को सुनकर फिर फैसला करने का आदेश दिया था। निगम के अधिकारी बिना सुने एक जैसा निर्णय करते हुए उनके निर्माण को अवैध ठहरा रहे हैं।

करीब 1900 आपत्तियां मय दस्तावेज के जमा हुई

राजस्थान हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने के बाद परकोटे से लगते हुए दोनों ओर के पांच पांच मीटर के दायरें में बने निर्माण हटाने के आदेश दिए थे। इस जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने नगर निगम को सभी व्यापारियों एवं दूसरे लोगों की आपत्तियों को लेकर सुनवाई करते हुए रिपोर्ट मांगी थी। इस पर निगम के पास करीब 1900 आपत्तियां मय दस्तावेज के जमा हुई। निगम ने इसके बाद एक जैसा आदेश जारी करते हुए लोगों की आपत्तियों को दरकिनार करते हुए सभी निर्माण अवैध ठहरा दिए। व्यापारियों का कहना है कि परकोटे को संरक्षित करने से पहले ही उन्होंने अपना प्रतिष्ठान सरकार से खरीदा था और उनका निर्माण उससे पहले का है इस संबंध में निगम को दस्तावेज जांचने चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

मिर्जापुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग