![]()
आज शाम को हवामहल में होगा संग्रहालय का उद्घाटन
साथ ही मॉन्यूमेंटस भ्रमण पर आने वाले सैलानियों का तिलक लगाकर पारम्परिक ढंग से स्वागत किया जा रहा है। हवामहल में संग्रहालय दिवस पर लोक संगीत की स्वर लहरियां गूंजीं। लोक कलाकारों ने यहां शहनाई वादन किया। हवामहल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया कि विश्व संग्रहालय दिवस पर पर्यटकों को निशुल्क भ्रमण की छूट दी गई है। साथ ही हवामहल आने वाले पर्यटकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।