
जयपुर एयरपोर्ट पर बढ़ा यात्रीभार, सुरक्षा एजेंसियां हुई सतर्क
Jaipur Airport : प्रदेश के सबसे बड़े जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बढ़ते यात्रीभार के कारण सुरक्षा के मद्देनजर ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने सुरक्षा एजेंसियों के लिए कई दिशानिर्देश जारी किए हैं। ताकि एयरपोर्ट पर कामकाज प्रभावित न हो, साथ ही सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा सके। आगामी दिनों में त्योहारी सीजन भी शुरू होने जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा होगा। साथ ही कोई भी संदिग्ध पर पूरी नजर रखने के लिए भी खास तैयारी एविएशन सिक्योरिटी ने की है। इसमें खुद कर्मचारियों की पूरी जांच पड़ताल और अन्य यात्रियों की जांच ठीक से करने का हवाला दिया गया है।
यह भी पढ़ें : सरकार को आया चैन, गेहूं की कीमतें 10 फीसदी तक घटी
सुरक्षा होती है एकदम अलग
जयपुर एयरपोर्ट के ब्यूरो आफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के क्षेत्रीय निदेशक के मुताबिक एयरपोर्ट की सुरक्षा कई मायनों में सबसे अलग होती है। इसलिए बीसीएएस एयरपोर्ट पर अलग—अलग व्यवस्था संभालने वाले कर्मियों की सुरक्षा कंपनियों को सुरक्षा के तहत तमाम इंतजाम और पूरी तरह से जांच के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
पास जारी करना पहला सुरक्षा मुद्दा
एयरपोर्ट पर पास लेने वाले कर्मियों को पास जारी करने से पहले सुरक्षा मुख्य मुद्दा है। अस्थाई कर्मचारियों को पास जारी करने सहित अन्य परेशानी न हो इसके लिए समय से पास की वैधता को हर महीने रिन्यू करने और स्कैन के टेग लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए एयरपोर्ट पर दो जगह अस्थाई कर्मियों के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है, ताकि कोई कोताही न रहे।
Updated on:
6 Feb 2023, 10:03 AM IST
Published on:
6 Feb 2023, 10:03 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.