8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को सम्मान मिले, वही सच्ची आज़ादी’: CM राजे

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 15 Aug 2018, 7:36 AM IST

vasundhara raje

जयपुर।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सीएम राजे ने अपने सन्देश में कहा कि आज हम विश्व के मानचित्र पर दैदीप्यमान भारत देख रहे हैं, उसके पीछे शहीदों की शहादत, स्वतंत्रता सेनानियों का खून-पसीना और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पित राष्ट्रभक्तों की कठोर तपस्या है।

उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रदांजलि यही होगी कि हम सभी सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का वातावरण विकसित कर अपने देश की उन्नति में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का सही अर्थ यही है कि अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी उत्कृष्ट जीवन और सम्मान मिल सके। सरकार प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है।

सीएम राजे ने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और सकारात्मक निर्णयों की बदौलत ही आज राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शामिल होने की ओर अग्रसर है।