
देवली.
नगर पालिका सभागार में बुधवार को उपखंड अधिकारी रूबी अंसार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें उपखंड स्तरीय भव्य आयोजन पर चर्चा बाद कार्यो की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में पुलिस उपाधीक्षक हेमराज,तहसीलदार विनोद अग्रवाल, विकास अधिकारी बलराम मीणा,पालिका के सहायक अभियंता सुमित खोरवाल,सहायक प्रशासनिक अधिकारी दुर्गेश शर्मा के अलावा,शिक्षा,चिकित्सा सहित सभी विभागों के अधिकारी,स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यआदि मौजूद रहे।इस दौरान उपखंड स्तरीय समारोह का आयोजन भव्य बनाने के लिए सभी कार्यो की जिम्मेदारी अलग अलग विभागों के कार्मिकों को दी गई।
देवली.बैठक में मौजूद अधिकारी एवं अन्य लोग।
Updated on:
07 Aug 2026 06:01 am
Published on:
07 Aug 2026 06:01 am
