7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Independence Day 2018 : CM राजे ने 72वें स्वतंत्रता दिवस पर दिया साढ़े सात करोड़ राजस्थानियों को संदेश, बताया आजादी का मतलब

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

rohit sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 6:43 PM IST

जयपुर ।

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।सीएम राजे ने प्रदेशवासियों को अपने सन्देश में कहा कि आज हम विश्व के मानचित्र पर दैदीप्यमान भारत देख रहे हैं, उसके पीछे शहीदों की शहादत, स्वतंत्रता सेनानियों का खून-पसीना और राष्ट्र के विकास के प्रति समर्पित राष्ट्रभक्तों की कठोर तपस्या है। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम सभी सामाजिक समरसता एवं भाईचारे का वातावरण विकसित कर अपने देश की उन्नति में योगदान दें ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी का सही अर्थ यही है कि अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी उत्कृष्ट जीवन और सम्मान मिल सके। सरकार प्रत्येक व्यक्ति के अधिकारों की रक्षा के प्रति वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और सकारात्मक निर्णयों की बदौलत ही आज राजस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, उद्योग सहित सभी क्षेत्रों में देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में शामिल होने की ओर अग्रसर है।

72वें स्वतंत्रता दिवस पर CM सचिवालय में करेंगी झंडारोहण

प्रदेश में मनाए जा रहे 71 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे बुधवार को सचिवालय प्रांगण में सुबह 10ः30 बजे झण्डारोहण करेंगी। सचिवालयन में समारोह की अध्यक्षता मुख्य सचिव डी.बी. गुप्ता करेंगे। इस अवसर पर सचिवालय में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे।

वहीं राजधानी जयपुर में ’शहादत को सलाम’ कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अमर जवान ज्योति, जनपथ पर आयोजित कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन, पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर देश के शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये।