7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस जिले में अलर्ट के बीच सघन चेंकिग अभियान, खुफिया विभाग सक्रिय

होटल, ढाबा, बस स्टैण्ड, सार्वजनिक जगहों पर रखी जा रही विशेष निगरानी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 6:28 PM IST

Checking

इस जिले में अलर्ट के बीच सघन चेंकिग अभियान, खुफिया विभाग सक्रिय

हाथरस। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा की दष्टि से हाथरस में पुलिस प्रशासन द्वारा सावर्जनिक जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान होटल ढाबों, गैस्ट हाउस, बस स्टैंड, बाजार आदि जगहों पर चलाया जा गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा थाना कोतवाली पुलिस के साथ रामलीला ग्राउंड, पंजाबी मार्केट, बेनीगंज, मोहनगंज आदि शहर के स्थानों पर भ्रमण कर सुररक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा जिले भर में सभी जगह चेकिंग के निदेश दिए गए हैं। रात में विशेष ध्यान रखा जा रहा है। खास कर बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इसी के साथ-साथ ख़ुफ़िया एजेंसी भी लगी हुयी है।

यह भी पढ़ें- देवरिया कांड के बाद एसडीएम ने कस्तूरबा बालिका विद्यालय का किया निरीक्षण

रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी प्रभारी सोनू कुमार द्वारा ट्रेनों में और सिटी स्टेशन पर यात्रियों की चेकिंग की गई। जीआरपी प्रभारी का कहना है कि उन्हें कुछ इनपुट ऊपर से मिले हैं कि कुछ आतंकी गतिविधियां एक्टिव न हों उसीके मद्देनजर स्टेशन परिसर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। उनकी टीम द्वारा स्टेशन और उसके आस पास यह अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- PHOTOS इस लेडी आईएएस ऑफीसर ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि जनता ने मनाया जश्न

होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट पर विशेष निगरानी

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर पुलिस प्रशासन द्वारा होटलों, रेस्टोरेंट आदि सर्वजनिक जगहों पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। वहीं होटलों पर पहुंचकर रिकॉर्ड चेक किया जा रहा है। बाहर से आने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। 15 अगस्त तक जिले में हाई अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- Patrika impact- खान बहादुर खान की मजार पर हुई सफाई, गूंजे देशभक्ति के तराने- देखें वीडियो