हाथरस। पिछले दिनों देवरिया में नारी निकेतन केंद्र पर लड़कियों के साथ हुई घिनौनी वारदात के बाद प्रदेश भर में सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने-अपने जिले में बालिका गृह, कन्या गुरुकुल, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आदि सभी जगह जाकर निरीक्षण करेंगे और बालिकाओं से बात कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखेंगे। इसी क्रम में आज हाथरस के जिला अधिकारी रमाशंकर के निर्देशन में एसडीएम सादाबाद ज्योत्सना बंधु ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सादाबाद का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम के निरीक्षण से कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हड़कंप मच गया, क्योकि विद्यालय में बहुत सी कमियां मिलीं इसके बाद एसडीएम ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी है कि वह सभी कमियों को पूरा करें। वहींं बालिकाओं से भी हालचाल जाना।