
Indian railway
जयपुर ।
अगर आप इन दिनों ट्रेन में सफर करने जा रहे है तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है। जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे ने लिंक रैक में देरी के कारण ट्रेनों के समय में बदलाव के साथ-साथ कुछ ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है। ट्रेनों के रद्द करने और हुए समय में हुआ बदलाव का कारण रेलवे में चल रहे लिंक रैक को बताया जा रहा है। आपको बता दें कि जयपुर उत्तर पश्चिम रेलवे ने लिंक रैक में देरी के कारण हाल ही में जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 11 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके साथ ही रेलवे ने भारी बारिश के कारण में कई ट्रनों को आंशिक रुप से रद्द करते हुए कुछ ट्रेनों का मार्ग भी बदला है । मंगलवार को भी बारिश के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा । बुधवार को भी कुछ मार्गों पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा ।
इसके साथ ही गाड़ी संख्या 18632, अजमेर-रॉची एक्सप्रेस 14 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी। यह रेल सेवा परिवर्तित मार्ग वाया इलाहाबाद-प्रयाग-झांसी-वाराणसी-मुगलसराय जंक्शन होते हुए संचालित होगी।
साथ ही मुंबई में भारी बारिश के चलते वेस्टर्न रेलवे ने भी कई ट्रेनों को पूर्ण और आंशिक रूप से रद्द किया है। गाड़ी संख्या 12956 जयपुर मुंबई सेट्रंल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12962 इंदौर मुंबई सेंट्रल अवंतिका एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12928 वडोदरा मुंबई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12268 राजकोट मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन मुंबई सेंट्रल एके राजधानी एक्सप्रेस 12 जुलाई को रद्द रहेंगी।
NEXT STORY :
Published on:
10 Jul 2018, 10:07 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.