29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: यदि ट्रेन में छूट गया है आपका सामान, तो यूं मिलेगा कुछ ही देर में वापस…

अक्सर जब हम ट्रेन में सफर करते हैं तो कई बार सामान ट्रेन में ही छूट जाता है। ऐसे में अब रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत चलाकर उस सामान को यात्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Arvind Palawat

•

Updated: 3 Sep 2022, 2:18 PM IST

यदि ट्रेन में छूट गया है आपका सामान, तो यूं मिलेगा कुछ ही देर में वापस...

यदि ट्रेन में छूट गया है आपका सामान, तो यूं मिलेगा कुछ ही देर में वापस...

जयपुर। अक्सर जब हम ट्रेन में सफर करते हैं तो कई बार सामान ट्रेन में ही छूट जाता है। ऐसे में अब रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने ऑपरेशन अमानत चलाकर उस सामान को यात्री तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उठाई है। इसलिए यदि अब आपका सामान ट्रेन में छूट गया है तो घबराने के बजाय तत्काल आरपीएफ से संपर्क साध सकते हैं।

यह भी पढ़ेः Indian Railway ने ट्रेनों में बढ़ाए कोच, लंबी वेटिंग से मिलेगा छुटकारा

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ऑपरेशन अमानत के तहत भगत की कोठी स्टेशन पर एक यात्री के भुलवश बैग छोड़ जाने पर उसे बुलाकर सुपुर्द किया गया। वहीं, एक महिला यात्री अपना मोबाईल भूलकर चली गई थी, जिसे आरपीएफ जोधपुर की टीम ने मालिक को सुपुर्द किया। साथ ही कई अन्य मामलों में भी यात्रियों को तत्काल उनका सामान लौटाया गया।

तत्काल दें सूचना...
कैप्टन शशि किरण ने बताया कि महाप्रबन्धक उत्तर पश्चिम रेलवे विजय शर्मा के निर्देशन में रेलवे यात्रियों की संरक्षित एवं सुरक्षित यात्रा के लिए कटिबद्ध है एवं इसके लिए रेल सुरक्षा बल हर समय तत्पर है। उन्होंने यात्रियों से निवेदन किया है कि सुरक्षा संबंधी किसी भी घटना पर उपस्थित रेलवे अधिकारियों या कर्मचारियों को सूचना दें या हेल्पलाइन नंबर 139 पर तुरंत संपर्क करें।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग