4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: आज से तीन रात नहीं बनेगी रेलवे टिकट, ये है टिकट आप्शन

अगर आप कहीं के लिए यात्रा करना चाह रहे हैं या फिर आप आगे की यात्रा के लिए रेलवे टिकट बुक करना चाह रहे हैं तो दिन में टिकट बुक कर लें। आज से तीन रात तक आपकी रेल टिकट बुक नहीं होगी। रेलवे तीन रातों तक अपना सर्वर बंद रखेगा। इसके कारण कई रेल सेवाएं बाधित रहेंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anand Mani Tripathi

•

Updated: 25 Apr 2022, 2:48 PM IST

train

train

जयपुर

अगर आप कहीं के लिए यात्रा करना चाह रहे हैं या फिर आप आगे की यात्रा के लिए रेलवे टिकट बुक करना चाह रहे हैं तो दिन में टिकट बुक कर लें। आज से तीन रात तक आपकी रेल टिकट बुक नहीं होगी। रेलवे तीन रातों तक अपना सर्वर बंद रखेगा। इसके कारण कई रेल सेवाएं बाधित रहेंगी।
उत्तर रेलवे ने बताया है कि सिस्‍टम अपग्रेडेशन गतिविधियों के कारण दिल्‍ली पीआरएस की सेवा-आरक्षण, निरस्‍तीकरण, चार्टिंग, काउंटर पर पूछताछ, दिल्‍ली पीआरएस रेलगाडि़यों की इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सेवाएं 26 अप्रैल को रात्रि 11.45 बजे से 27 अप्रैल की सुबह 02.15 बजे तक 02.30 घण्‍टे के लिए अस्‍थायी रूप से स्‍थगित रहेंगी।


डाकघर में रेल टिकट
गर्मी के मौसम में रेलयात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब आपको गर्मी के मौसम में स्टेशन पर लंबी लाइन में लग कर टिकट लेने का इंतजार नहीं करना होगा।अब आप डाकघर से भी रेलवे का टिकट ले सकते हैं। भारतीय रेलवे ने यह सुविधा दी है। यह सुविधा देश के कई शहरों में उपलब्ध है।

आनलाइन टिकटिंग
आप घर बैठे टिकट आनलाइन ले सकते हैं। इसके लिए रेलवे स्टेशन का चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करें और फिर आपना टिकट बुक कर लें। यहां ट्रेन में खाली बर्थ की स्थिति भी पता चल जाता है। इस आधार पर टिकट लेने या नहीं लेने का निर्णय स्वयं कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी एप
आईआरसीटीसी का मोबाइल एप के माध्यम से आप तेजी से टिकट बुक कर सकते हैं। जिसे डाउनलोड करके खुद के मोबाइल नंबर से पंजीयन कर आईडी पासवर्ड बनाना हेाता है। इसके बाद आसानी से टिकट खरीदा जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह से नि:शुल्क है।

रेलवे स्टेशन
अगर आपके पास समय है और आप आनलाइन सुविधा की जानकारी नहीं है। तो फिर आप किसी रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकट खरीद सकते है। बस इसके लिए आपको एक फार्म भरकर देना होता है। इसके बाद आपको आपकी मांग के अनुसार टिकट खिड़की पर बैठा रेलवे को क्लर्क टिकट जारी कर देता है।