पुरुष अभ्यर्थियों को हाफ बाजू का शर्ट व टी-शर्ट के साथ सादा चप्पल या स्लीपर पहन कर आना होगा। इसके साथ महिला अभ्यर्थियों को पूरी आस्तीन के कपड़े, बैज या बड़े बटन पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी। महिलाएं मंगल सूत्र सहित किसी तरह का आभूषण पहन कर नहीं आ सकेंगी। हाथ में लाख व कांच की पतली चूडियों के अलावा अन्य तरह की चूडिय़ां, कान में बाली, अंगूठी, ब्रेसलेट, हाथ में धागा, लॉकेट आदि पहन कर आने की अनुमति नहीं होगी।