12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइबर अपराधियों की निगरानी छोड़ वे एसपी की ले रह थे लोकेशन, सात निलम्बित

जिले के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Om Prakash Sharma

•

Updated: 8 Oct 2024, 12:11 PM IST

जयपुर. भिवाड़ी में जिन पुलिसकर्मियों पर साइबर अपराधियों को पकड़ने का जिम्मा था वे अपने ही पुलिस अधीक्षक की मोबाइल लोकेशन लेने में जुटे थे। पुलिस अधीक्षक को इसकी भनक लगी तो तत्काल सात पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया, जिसमें थानेदार से कांस्टेबल शामिल हैं। यह मामला जानकारी में आने के साथ ही पूरा पुलिस महकमा स्तब्ध है। पुलिस मुख्यालय भी इसकी जानकारी लेने में जुटा है। ये पुलिसकर्मी किसके इशारे पर ये दुस्साहस कर रहे थे, इसकी जांच एक आरपीएस अधिकारी को दी गई है। आशंका है कि जिले के किसी अधिकारी के इशारे पर उन्होंने यह कृत्य किया था।

भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी ने पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भी दी है। उन्हें किसी से यह जानकारी मिली थी कि जिले की साइबर सैल के पुलिसकर्मी उनके मोबाइल लोकेशन ले रहे थे। उन्होंने तत्काल पड़ताल की तो यह सूचना सही निकली। इसके बाद जिम्मेदारों को निलम्बित किया गया। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। किसी की भूमिका सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।

इनको किया निलम्बित :- साइबर सेल इंचार्ज एसआई श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनेश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम व रोहताश।