
जयपुर। Mission Indradhanush In Rajasthan: प्रदेश के सभी जिलों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान ( mission indradhanush 2.0 ) 2 दिसम्बर से प्रारंभ होगा।
अभियान ( National Health Portal Of India ) में टीकाकरण से वंचित जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीका लगाकर ( mission indradhanush vaccines ) उन्हें प्रतिरक्षित किया जाएगा। रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हैल्थ (आरसीएच) के निदेशक डॉ. आर.एस. छीपी ने बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित स्टेट टास्क फोर्स की बैठक में यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में टीकाकरण से वंचित या छूटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का हैड काउंट सर्वे का कार्य संचालित है और एएनएम, आशा सहयोगिनियों सहित अन्य र्कािमक द्वारा यह सर्वेक्षण कर लिस्ट तैयार की जा रही है।
चार महीने में चार चरण
डॉ. छीपी ने बताया कि सघन मिशन इन्द्रधनुष अभियान ( mission indradhanush 2019 ) दिसम्बर माह में 2 तारीख से, जनवरी में 8 से, फरवरी में 3 एवं मार्च माह में 2 तारीख से संचालित कर प्रत्येक माह में निर्धारित तिथि से आगामी 7 कार्य दिवसों तक चलाया जाएगा।
उन्होंने अभियान में सघन मिशन इंद्रधनुष की प्रभावी क्रियान्विति के लिए प्रत्येक स्तर पर महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज, शिक्षा विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, पुलिस विभाग, श्रम विभाग, नेहरू युवा केन्द्र सहित विभिन्न विभागों का सक्रिय सहयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने इस अभियान के दौरान टीकाकरण से एक भी बच्चा एवं गर्भवती महिला नहीं छूटने की थीम पर कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक में अतिरिक्त निदेशक आरसीएच डॉ.ओ.पी.थाकन, परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. यदुराज शर्मा सहित सहयोगी विभागों के अधिकारीगण मौजूद थे।
Updated on:
20 Nov 2019, 1:57 PM IST
Published on:
20 Nov 2019, 1:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.