पिछले दो साल में 13 बार बैन
इंटरनेट पर पाबंदी देश में सबसे पहले जम्मू-कश्मीर में लगी थी। वर्ष 2012 से अब तक वहां 53 बार इंटरनेट सेवा कानून-व्यवस्था के मद्देनजर ब्लॉक की जा चुकी है। राजस्थान में सबसे पहले यह रोक 2015 में भीलवाड़ा में लगाई गई, जब एक युवक की मौत के बाद साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। राजस्थान में पिछले साल 6 और इस वर्ष 7 बार रोक लगाई गई। हरियाणा तीसरे नंबर पर है, जहां अब तक 10 बार पाबंदी लगी।