शपथ ग्रहण पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
पार्टी सूत्रों के मुताबिक आनंद सिंह को छोड़कर बाकी 77 विधायक रिजार्ट में हैं। जद ध ने भी अपने विधायकों को शहर के एक होटल में ठहराया है। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक चुनाव में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि कांग्रेस और जेडीएस ने मिलकर सरकार बनाने का दावा किया। दूसरी ओर, राज्यपाल के इस फैसले को कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने अलोकतांत्रिक बताया।