
आइपीएल में राजस्थान रॉयल्स से भिडऩे के लिए कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम जयपुर पहुंची तो प्लेयर्स के साथ उनकी पत्नियां, बच्चे और गर्लफ्रेंड भी नजर आई। जयपुर एयरपोर्ट पर कोई अपनी पत्नी के हाथों में हाथ डाले नजर आया तो कोई बच्चों को गोद में लिए नजर आया। (सभी फोटो - दिनेश डाबी)

लगातार दो जीत के बाद जोश और जुनून से भरी राजस्थान रॉयल्स टीम बुधवार को अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम पर कोलकाता नाइटराइडर्स से भिडऩे के लिए पूरी तरह तैयार है। अजिंक्या रहाणे की अगुवाई वाली रॉयल्स टीम की नजर लगातार तीसरी जीत पर टिकी है, वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स का इरादा आइपीएल-11 में अपनी तीसरी जीत दर्ज करने का होगा।

रोबिन उथप्पा अपनी वाइफ के साथ।

पीयूश चावला अपने बच्चे का गोद में लिए हुए।

संजू व रसेल में होड़ मैच के दौरान फॉर्म में चल रहे रॉयल्स के युवा बल्लेबाज संजू सैमसन और कोलकाता के आंद्रे रसेल के बीच सर्वाधिक रन बनाने के मामले में एक-दूसरे को पीछे छोडऩे की होड़ भी रहेगी। सैमसन ने अब तक तीनों मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रमश: 49, 37 व नाबाद 92 रन बनाए हैं। वह तीन मैच में 89.00 के बेहतरीन औसत से 178 रन बना शीर्ष पर चल रहे हैं।