15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आजादी के लिए सड़क पर उतरी ईरान की महिलाएं, हिजाब उतार खुलेआम कर रहीं डांस

अत्याचारी कानूनों से तंग आकर अपने हक ने लिए ईरान महिलाओं ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deepshikha

•

Updated: 10 Feb 2020, 5:49 PM IST

Women News

जयपुर. इन दिनों ईरान की महिलाएं देश के रूढ़िवादी कानून के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध जता रही हैं। महिलाओं पर लागू सख्त नियमों के खिलाफ अब महिलाएं सड़कों पर उतर आई हैं और अपने हक के लिए लड़ रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में ईरान की महिलाएं हिजाब के विरोध में सड़क पर डांस करती हुई और हिजाब उतारती हुई नजर आ रही हैं।

जबकि ईरानी कानून के मुताबिक हिजाब पहनना जरूरी है और महिलाओं के डांस करने की मनाही है। वीडियो में ईरानी महिलाएं सार्वजनिक स्थान जैसे सड़क के किनारे तो कहीं व्यस्त चौराहे पर, तो कही ट्रैफिक लाइट के पास खुले आम डांस करती नजर आ रही हैं।

डांस करना बैन

बता दें ईरान के कानून के मुताबिक अगर कोई महिला बिना हिजाब के सार्वजनिक स्थान पर घूमती हैं या सार्वजनिक तौर पर डांस करती है तो उसे जेल तक हो सकती है। हालांकि, पहले बच्चों को स्कूल में डांस सिखाया जाता था। लेकिन, 1979 में इस्लामी क्रांति के बाद कानून बदला और डांस करना सबसे बड़ा जुर्म हो गया। वहीं सार्वजनिक रूप से हिजाब पहनने का कानून बना दिया गया।

ईरान के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि यह अनुचित है और महिलाओं के अधिकारों का हनन है। देश के इन अत्याचारी कानूनों से तंग आकर अपने हक ने लिए महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया और उन्होंने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है।