इन्हें दोपहिया वाहन की चोरी की तैयारी करते समय गिरफ्तार किया गया। चोरी के वाहन का इस्तेमाल वे धमाके के लिए करना चाहते थे। इनका एक साथी मोहम्मद शाहनवाज आलम (31) फरार है। वह मूल रूप से पेलावल, हजारीबाग (झारखंड) का रहने वाला है। गिरफ्तार आतंकियों के पास फर्जी आधार कार्ड, ड्रोन सामग्री, कारतूस, पिस्टल पाउच, इलेक्ट्रॉनिक वजन कांटा आदि बरामद किए गए।