31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगन्नाथ पहाड़िया के बाद पत्नी शांति पहाड़िया का भी कोरोना से निधन, गुरुग्राम में आज होगा अंतिम संस्कार

आज सुबह गुड़गांव के अस्पताल में ली अंतिम सांस, गुरुग्राम के सेक्टर 32 में आज दोपहर 12 बजे होगा अंतिम संस्कार, दो बार विधायक और एक बार राज्यसभा सांसद रही हैं शांति पहाड़िया, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, वसुंधरा राजे और सचिन पायलट सहित कई नेताओं ने जताया दुख
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Firoz Khan Shaifi

•

Updated: 23 May 2021, 9:53 AM IST

shanti pahadia

shanti pahadia

जयपुर। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के हाल ही में निधन के बाद अब उनकी पत्नी शांति पहाड़िया का भी आज कोरोना के चलते निधन हो गया। शांति पहाड़िया ने भी गुरुग्राम के एक अस्पताल में आज सुबह अंतिम सांस ली। जगन्नाथ पहाड़िया और शांति पहाड़िया का एक ही अस्पताल में उपचार चल रहा था।

परिवार जनों के मुताबिक 85 वर्षीय शांति पहाड़िया का अंतिम संस्कार भी गुरुग्राम के सेक्टर 32 स्थित मोक्ष धाम में दोपहर 12 बजे बाद किया जाएगा, जहां उनके परिवार जन मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर शांति पहाड़िया के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, गहलोत सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने भी शोक व्यक्त किया है।

शांति पहाड़िया का राजनीतिक जीवन
पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी शांति पहाड़िया भी राजनीति में खासी सक्रिय रही है। शांति पहाड़ियां भरतपुर के वैर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक और एक बार राज्यसभा सांसद जा चुकी है। गौरतलब है कि इससे पहले 20 मई को पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया का भी कोरोना के चलते निधन हो गया था।

पहाड़िया का अंतिम संस्कार भी गुड़गांव के सेक्टर 32 में ही राजकीय सम्मान से किया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी।