
LIC aadhar stambh policy : बेहद कम आमदनी वालों के लिए धांसू LIC प्लान, सिर्फ 16 रुपये के निवेश पर मिलेगा लाखों का रिटर्न।
जयपुर. विद्याधर नगर थाना पुलिस ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीपुरा बीड में पशुधन सहायक परीक्षा में कम्पाउंडर की जगह डमी अभ्यर्थी बनकर बैठे एक पशु चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। मामले में असली अभ्यर्थी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर ने बताया कि एसओजी की सूचना पर की गई कार्रवाई में बाड़मेर के सेडवा निवासी पशु चिकित्सक पवन विश्नोई और कम्पाउंडर नरेश विश्नोई को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी पवन ने नरेश को पशुधन परीक्षा में पास करवाने की गारंटी लेकर 14 लाख रुपए में सौदा तय किया और 4 लाख रुपए अग्रिम भी ले लिए।
फॉर्म भी खुद ने ही भरापड़ताल में सामने आया कि आरोपी चिकित्सक पवन ने कम्पाउंडर नरेश से फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज ले लिए। नरेश और खुद की फोटो को एडिट कर फॉर्म पर लगाया। फॉर्म पर पवन ने खुद हस्ताक्षर किए और शनिवार को जयपुर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मुरलीपुरा बीड में परीक्षा देने पहुंच गया।
एसओजी की सूचना पर दबोचाअसली अभ्यर्थी नरेश परीक्षा केन्द्र के बाहर बैठ गया। तभी एसओजी की सूचना पर उन्हें पकड़ा गया। आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के रिमांड पर सौंपा गया। गिरोह में और कौन शामिल है। इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
एसपी स्तर के अधिकारी को जांचगौरतलब है कि नए कानून के तहत नकल मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी ही कर सकता है। उक्त मामले की जांच एडिशनल डीसीपी धर्मेन्द्र सागर को सौंपी गई है।
Updated on:
06 Jun 2022 12:04 am
Published on:
06 Jun 2022 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
