हादसों की वजह से जुगाड़ के चलाने पर रोक है, लेकिन दौसा जिले में धड़ल्ले से जुगाड़ चलाया जाता है। दौसा जिले में जुगाड़ के चलाने पर प्रशासन की ओर से कोई रोक नहीं है। इस कारण जुगाड़ से हादसे होते रहते हैं। जुगाड़ के चलते कई बार बड़े और गंभीर हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद दौसा जिले के लोग सबक नहीं लेते हैं और धड़ल्ले से जुगाड़ चलाकर अपनी जान जोखिम में डालते हैं।