बेटे अर्जुन लाल ने बताया कि तीन माह पहले घर के पास खेत में 30-40 लोग घुस गए थे। वे जेसीबी से खुदाई करने लगे, जिसका पिता ने विरोध किया तो उनसे मारपीट की। साजिश के तहत खेत पर कब्जा जमा लिया। परेशान होकर कानोता थाने में सूचना दी गई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर सुसाइड करने पर मजबूर होना पड़ा। उनका आरोप है कि इस संबंध में पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।