
राजधानी जयपुर में लोग सतर्क रहें… उनके मकान फ्लैट व बंगलों पर चोरों की नजर है। राजधानी में रोजाना चार से पांच मकानों के ताले टूटने और लाखों रुपए व जेवर चोरी होने की खबरें सामने आ रही हैं। ऐसे में दिवाली से पहले चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोग चिंतित हैं।
यदि आप गांव या किसी अन्य स्थान पर जा रहे हैं तो घर में रुपए, जेवरात और कीमती सामान न छोड़ें। सुरक्षा के यही हाल रहे तो दीपावली के बाद चोरियों के डराने वाले आंकड़े उजागर हो सकते हैं।
बढ़ते अपराध से निपटने के लिए पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने गत 12 जून को 'नजर ऐप' की शुरुआत की। इस ऐप के माध्यम से आम जनता अपने किराएदारों और नौकरों की जानकारी ऑनलाइन दे सकते है। यदि आप घर सूना छोड़ रहे हैं तो नजर ऐप पर इसकी सूचना देना न भूलें, ताकि पुलिस आपकी वापसी तक आपके क्षेत्र की निगरानी कर सके।
एडिशनल पुलिस कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने सुझाव दिया है कि, यदि संभव हो तो परिवार का एक सदस्य घर पर मौजूद रहे। यदि सभी बाहर जा रहे हैं तो पड़ोसी और स्थानीय थाना पुलिस को इसकी सूचना अवश्य दें।
Updated on:
29 Sep 2024, 10:41 AM IST
Published on:
29 Sep 2024, 10:41 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.