5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: भारत माता की जय रुकवा कांग्रेस नेता बोली… नारे लगाने का शौक है तो कांग्रेस जिंदाबाद लगाओ

आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में हंगामा, पर्यवेक्षक के सामने जमकर चले लात-घूंसे, दावेदारों की रायशुमारी के लिए बुलाई गई थी बैठक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 4 Sep 2023, 8:42 PM IST

anuradha mishra

भारत माता की जय रुकवा कांग्रेसी नेता बोली... नारे लगाने का शौक है तो कांग्रेस जिंदाबाद लगाओ

जयपुर। कांग्रेस में टिकट वितरण से पहले ही कई स्थानों पर विवाद की स्थिति बनती जा रही है। हाल ही में प्रदेश में कई जगह रायशुमारी में मारपीट की घटनाएं भी हुई। ताजा मामला सोमवार को जयपुर के आदर्श नगर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में हुआ। जहां कार्यकर्ताओं के दो गुटों के बीच मारपीट हुई, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। यह सारी घटना जयपुर पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा (मोना तिवारी) और शहर कांग्रेस के अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी के सामने घटित हुई।

जयपुर जिले की पर्यवेक्षक और उत्तर प्रदेश से कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा (मोना तिवारी) शहर अध्यक्ष आरआर तिवारी के साथ जनता कॉलोनी के सामुदायिक केंद्र में कांग्रेस की बैठक में दावेदारों की राय़शुमारी के पहुंची थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामला तब बिगड़ा जब आदर्श नगर विधानसभा से दावेदारी जता रहे कांग्रेस नेता अफजल ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम मुस्तफा की नियुक्ति का विरोध किया।

इस पर अफजल और गुलाम मुस्तफा के कार्यकर्ताओं में कहासुनी हो गई। जो बाद में मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों के समर्थकों के बीच जमकर लात- घूंसे चले, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि वहां मौजूद कई कार्यकर्ताओं ने बीच बचाव किया।

भड़कीं आराधना मिश्रा
हंगामे के बीच अलग-अलग के गुट के नेताओं के समर्थन में की जा रही नारेबाजी से पर्यवेक्षक आराधना मिश्रा नाराज हो गईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दे डाली कि व्यक्ति विशेष के पक्ष नारेबाजी कोई नहीं करेगा। इस पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। जिसे आराधना ने रोक कर कहा कि अगर नारे लगाने का शौक है तो केवल कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाओ।