
news & Photos rajasthan
जो अथॉरिटी शहरवासियों के विकास के लिए बनी हो, उसकी लापरवाही से ही यदि लोग परेशान हों तो नाराजगी के साथ कई सवाल उठते लगते हैं। जयपुर में जेडीए द्वारा कैलाशपुरी क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बिना ख्याल के जा रही खुदाई हजारों लोगों के लिए मानो अभिशाप साबित हुई है। हजारों लीटर पानी बह गया है और कई कॉलोनियां प्यासी हैं...
जेडीए के काम आमजन पर पड़ रहे भारी
यहां टोंक रोड की कॉलोनियों में सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए जेडीए की ओर से कराए जा रहे काम आमजन पर भारी पड़ रहे हैं। आए दिन पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे आमजन को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। अब कैलाशपुरी कॉलोनी में जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई के दौरान पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से जहां हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, वहीं आज सुबह करीब आधा दर्जन कॉलोनियों के बाशिंदों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है।
jaipur/jaipur-development-authority-news-2475734.html">
Read: जेडीए अफसर पहुंचे फाइलें गिनाने, दूसरा पक्ष बोला फाइल नहीं एक-एक पेज गिनाओ
संवाददाता के अनुसार, टोंक रोड स्थित कैलाशपुरी से होकर मिलाप नगर होते हुए जयपुरिया अस्पताल तक जेडीए सड़क की चौड़ाई बढ़ा रहा है। बीते दिनों जेसीबी मशीन से बिजली केबल क्षतिग्रस्त हुई तो बीती रात जेडीए ठेकेदार ने लापरवाही से जेसीबी चलाकर पानी की छह इंच सप्लाई लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
Read: जयपुर में जो मंदिर टूटे उसमें भाजपा की मौन स्वीकृति है, ऐसा करना संपदा से खिलवाड़ है: कांग्रेस
लाइन टूटने से जहां देर रात तक पानी की बर्बादी हुई, वहीं आज सुबह कैलाशपुरी, मिलापनगर, जय अंबे नगर समेत आसपास की कॉलोनियों में जलापूर्ति प्रभावित रही।
वैकल्पिक इंतजाम का दावा
जलदाय अधिकारियों के अनुसार जेडीए की ठेका फर्म को नोटिस जारी कर पाइपलाइन की मरम्मत का खर्च वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित इलाकों में सरकारी टैंकरों से वैकल्पिक पेयजल आपूर्ति के इंतजाम किए गए है। पेयजल सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।
Published on:
25 Mar 2017 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
