2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिलकर कार्य करने से कम हुई छीजत

उत्कृृष्ट कार्य सेवाओं के लिए जयपुर डिस्कॉम के अधिकारी व कर्मचारी एक्सीलेन्ट पावर अवार्ड-2018 से सम्मानित किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jitendra Kumar Rangey

•

Updated: 19 May 2018, 8:45 PM IST

 Accelent Power Award-2018

Accelent Power Award-2018

जयपुर। कोई भी सक्र्यूलर व आदेश जारी करने से छीजत कम नहीं होती है। डिस्कॉम के सभी कर्मचारियों ने मिलकर कार्य किया है इससे ही छीजत में कमी आई है। इसके लिए समय-समय पर मोटिवेशन किया जाता है। यह बात शनिवार को जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता इन्द्रलोक ऑडिटोरियम में आयोजित डिस्कॉम में उत्कृृष्ट कार्य सेवाओं के लिए जयपुर डिस्कॉम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एक्सीलेन्ट पावर अवार्ड सम्मानित समारोह में कही। गुप्ता ने कहा कि छीजत कम करने में सबसे महत्वपूर्ण योगदान फीडर इंचार्ज का होता है। सभी 5 हजार फीडरों पर फीडर इंचार्ज को नियुक्ति कर दिए गए हैं। आगामी वर्ष में भी छीजत में 5 प्रतिशत की ओर कमी लाने का लक्ष्य है। आने वाले समय में छीजत को कम करने को विशेष प्रयास किए जाएंगे। गुप्ता ने कहा कि ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत पर जल्द से जल्द वापस से ट्रांसफार्मर को लगाया जाए इसको लेकर काम चल रहा है। ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आ रही शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाती है। राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शान्ती प्रसाद ने कहा कि डिस्कॉमकर्मियों को तकनीक से काफी सहयोग मिल रहा है। इस तकनीक का उपयोग अब छीजत को कम करने में मिल रहा है। मेरा अधिकार सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जनसम्पर्क अधिकारी सहित 62 अन्य कर्मचारी एवं अधिकारियों का सम्मानित किया गया। मेरा अधिकार संस्था के संयोजक दीपक शर्मा ने आभार व्यक्त किया।

इनका किया सम्मान
जयपुर डिस्कॉम के प्रबन्ध निदेशक आर.जी.गुप्ता एवं राजस्थान विद्युत विनियामक आयोग के पूर्व अध्यक्ष शान्ती प्रसाद ने संयुक्त रूप से डिस्कॉम कर्मचारियों एवं अधिकारियों को ऊर्जा क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं एवं उत्कृष्ठ उपलब्धियों के लिए जयपुर डिस्कॉम के जनसम्पर्क अधिकारी आर.के.त्रिवेदी, अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता बेी.डी.बंसल, व लेखाधिकारी सी.एम.योगी, अधीक्षण अभियन्ता नरेश सक्सेना, बी.एल.जाट, आर.के.चौधरी, डी.सी.अग्रवाल, जी.एस.पाठक, रामावतार शर्मा, अनिल गुप्ता, अधिशाषी अभिन्ता पी.के.गुप्ता, सतीश गुप्ता, विनय शर्मा, लोकेश जैन सहित फीडर इंचार्ज, कनिष्ठ अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व सहायक राजस्व अधिकारियों को प्रशस्ती पत्र एवं स्मृृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।