
राजधानी जयपुर में दौलतपुरा थाना अंतर्गत एक गोदाम में काम करने वाली नौकरानी से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। नौकरानी के पति ने गोदाम मालिक प्रेम सिंघला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि, वह 15 सितंबर को मध्यप्रदेश स्थित गांव गया था और 16 सितंबर को गोदाम पर पत्नी काम कर रही थी। वह अकेली थी, तभी गोदाम मालिक वहां आ गया और कार्यालय में छिपकली आ जाने का बहाना कर पत्नी को उसे भगाने के लिए बुला लिया।
पत्नी कार्यालय में गई तो उसे पकड़ लिया। पत्नी ने विरोध किया तो मारपीट कर बलात्कार किया और मोबाइल में अश्लील फोटो खींच लिए। घटना के बारे में किसी को बताने पर फोटो वायरल करने की धमकी दी। परिवादी गांव से लौटा तो पत्नी ने आपबीती बताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Updated on:
21 Sept 2024 07:19 am
Published on:
21 Sept 2024 07:19 am
