20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / दिवाली पर सजी धजी मेट्रो में सफर करेंगे शहरवासी

दिवाली पर सजी धजी मेट्रो में सफर करेंगे शहरवासी

19 से 21 अक्टूबर तक दिवाली उत्सव के तहत सजी हुई मेट्रो ट्रेन चलेंगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 18 Oct 2017, 6:06 PM IST

Jaipur Metro

जयपुर। दिवाली पर मेट्रो का स्वरूप भी बदला हुआ दिखेगा। दिवाली उत्सव के तहत गुरुवार से शहरवासी सजी-धजी मेट्रो ट्रेन में सफर करेंगे। यह सिलसिला २१ अक्टूबर तक चलेगा। दिवाली उत्सव के तहत यह योजना मेट्रो प्रशासन ने बनाई है। मानसरोवर और चांदपोल मेट्रो स्टेशन पर लाइटिंग की जाएगी। इसी रूट की नौ किमी लम्बी स्काई लाइन को एलईडी बल्व से रोशन किया जाएगा। इसके अलावा मेट्रो प्रशासन शहरवासियों ने मेट्रो रेल मार्ग की ओर आतिशबाजी न करने की भी अपील की है।

यह भी पढें :दिवाली को देखते हुए एसएमएस, जेकेलोन में यह रहेंगे विशेष इंतजाम

समय सारिणी में किया बदलाव
त्योहारी सीजन में मेट्रो ने लोगों की सहूलियत के लिए समय सारिणी में बदलाव किया और ट्रेन के फेरों की संख्या में भी इजाफा कर करीब एक घंटे समय और बढ़ा दिया। यह बदलाव 22 अक्टूबर तक रहेगा। अभी चांदपोल मेट्रो स्टेशन से रात 10.00 बजे आखिरी मेट्रो ट्रेन रवाना हो रही है, जो मानसरोवर मेट्रो स्टेशन पर 10.25 बजे पहुंच रही है। वहीं मानसरोवर से रात 9.45 बजे रवाना होकर चांदपोल मेट्रो स्टेशन 10.10 बजे पहुंचती है। 21 सितम्बर से पहले रात 9.30 बजे आखिरी मेट्रो ट्रेन थी। इस बदलाव के बाद वे लोग भी मेट्रो से रात में सफर कर रहे हैं, जिनको भारतीय रेल या फिर सिंधी कैम्प से सरकारी बस से जाना होता है।

यह भी पढें :दिवाली का तोहफा, अब आसानी से जाओ हज पर!


सहूलियत देने के लिए फेरे बढ़ाए
21 सितम्बर से पहले तक ट्रेन 134 फेरे कर रही थीं। अब यह बढ़कर अब 142 कर दिया है। यही वजह है कि शाम को हर दस मिनट में स्टेशन पर मेट्रो पहुंच रही है। इन 32 दिनों में मेट्रो ट्रेन 4544 फेरे यात्रियों के लिए करेंगी।

यह भी पढें :दिवाली पर रंग बिरंगी रोशनी के लिए छा जाने को तैयार लैंटर्न

इन्हें मिला लाभ
इससे सिविल लाइंस, सोडाला, न्यू सांगानेर रोड, मानसरोवर से परकोटा आने वाले ग्राहक आसानी से खरीदारी करके लौट रहे हैं। यानी अब दिवाली पर होने वाली सजावट को देखने के बाद दूसरे हिस्सों से आने वाले लोग मेट्रो से वापस लौट सकेंगे।