गौरतलब है कि जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा वार्ड विद्याधर नगर विधानसभा में बनाया है। वार्ड संख्या 19, जिसकी जनसंख्या 37 हजार 711 है। वहीं, सबसे छोटा वार्ड कांग्रेस विधायक रफीक खान के विधानसभा क्षेत्र आदर्श नगर में बनाया है। यहां प्रस्तावित वार्ड संख्या 132 में 10,371 जनसंख्या है।