7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर में कन्या पाठशाला पर कुर्की की कार्रवाई, 27 लाख रु. बकाया थे

संस्था परिसर के दो मुख्य द्वारों में से मुख्य द्वार को कुर्क कर दिया गया.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

vijay ram

•

Updated: 18 Mar 2017, 8:19 PM IST

news

latest news, photos

राजधानी में नगर निगम की ओर से विद्याधर नगर जोन में बकाया नगरीय विकास कर के लिए कुर्की की कार्रवाई की गई। यहां बनीपार्क स्थित कन्या सदाचार पाठशाला पर बकाया राशि 27 लाख 26 हजार 302 रुपए थी, जिसके तहत संस्था परिसर के दो मुख्य द्वारों में से मुख्य द्वार को कुर्क कर दिया गया।


Read: नगर निगम करने वाला है बड़ा बदलाव अब हैदराबाद जैसा होगा जयपुर का सफाई सिस्टम
सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर स्थित आर्य स्क्वॉयर मॉल में भी बकाया राशि होने के कारण व्यावसायिक दुकान संख्या एल जी 1,2,3,4,5 एवं एफ-15 को कुर्क किया गया। यहां करीब 18 लाख रूपए की बकाया राशि बताई गई।


इनके अलावा जय सिंह हाईवे स्थित सोनी पेरिस प्वॉइंट की व्यावसायिक दुकान 301 पर करीब एक लाख रूपए और दुकान संख्या 102 ए पर 27, 294 रुपए बकाया राशि होने पर कुर्क कर दिया गया।


Read: जयपुर में फिर टैक्स बकायदारों पर कार्रवाई, स्कूल संचालक ने आला अफसरों की कराई दौड़, 12 जगह हुईं कुर्की