31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विष्णु लाटा बने जयपुर के नए महापौर, एक वोट से मिली जीत, भाजपा पर भारी पड़ा आखिरी मत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 22 Jan 2019, 5:14 PM IST

vishun lata

विष्णु लाटा बने जयपुर के नए महापौर, भाजपा पर भारी पड़ा आखिरी मत

जयपुर। जयपुर नगर निगम के मेयर के चुनाव में आखिरी क्षणों पर पड़ा एक वोट भाजपा पर भारी पड़ गया। उस एक मत के चलते जयपुर नगर निगम के नए मेयर के पद पर विष्णु लाटा विजयी हो गए और भाजपा के सबसे मजबूत उम्मीदवार मनोज भारद्वाज को हार का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार यह आखिरी वोट पार्षद बजरंग कुमावत का था। कुमावत का दिल्ली जाने के कार्यक्रम के चलते सबसे आखिरी में वोट डालने पहुंचे थे। कुमावत के इस आखिरी वोट से भाजपा की जीत का समीकरण बिगड़ गया। महापौर के चुनाव में कुल 90 वोट डाले गए। जिनमें 45 मत विष्णु लाटा को, 44 वोट मनोज भारद्वाज को और एक वोट कैंसिल हुआ।

दिनभर चला मनाने का खेल
बीजेपी से पार्षद विष्णु लाटा आखिर संगठन के आगे नहीं झुके और मेयर के चुनाव के लिए मैदान में डटे रहे। लाटा ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया और पूर्व मंत्री और विधायकों के लाख समझाने के बावजूद भी अपना नाम वापस नहीं लिया। नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद लाटा निगम पहुंचे और कहा कि भाजपा से बागी नहीं हूं और लोकतान्त्रिक व्यवस्था के तहत चुनाव लड़ रहा हूं।