
सुविचार
"जब हम दूसरों के लिए अच्छा चाहते हैं, तो वही अच्छी चीजें हमारे जीवन में वापस लौटकर आती है, यही प्रकृति का नियम है"
आज क्या ख़ास?
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का राजस्थान दौरा आज, माउंट आबू में पार्टी के 'सर्वोदय संगम कैंप' में होंगे शामिल
- जयपुर में हुए आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी प्रकरण पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई आज, याचिकाकर्ता रॉयल मल्टीस्पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड से अधिवक्ता सिद्धार्थ रांका तो CGST से सीनियर अधिवक्ता किंशुक जैन करेंगे पैरवी
- राजस्थान के चिकित्सा संस्थानों में 'प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान' आज से, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर निशुल्क जांच, इलाज और पोषण युक्त आहार की दी जाएगी जानकारी
- शौर्य दिवस के रूप में मनाई जा रही महाराणा प्रताप जयंती, कहीं संगोष्ठी तो कहीं शोभायात्रा के ज़रिये याद किया जा रहा महाराणा प्रताप का व्यक्तित्व और कृतित्व
- जातीय गणना मामले में बिहार सरकार की याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई आज, महाधिवक्ता पीके शाही रखेंगे सरकार का पक्ष, फिलहाल जातीय गणना पर लगी है अंतरिम रोक
- तेलंगाना इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज होंगे घोषित, 15 मार्च से 4 अप्रैल तक की परीक्षा में साढ़े 9 लाख छात्र रहे रजिस्टर्ड
- श्रद्धा वालकर हत्याकांड मामले में दिल्ली की एक अदालत आरोपी आफताब पूनावाला पर कर सकती है आरोप तय, लिव-इन पार्टनर की गला रेतकर शव के कई टुकड़े करने से जुड़ा है मामला
- RBI में ग्रेड बी ऑफिसर के 250 से ज़्यादा पदों पर भर्ती, आज से लेकर 9 जून तक rbi.org.in में जाकर कर सकते हैं आवेदन
- आईपीएल क्रिकेट में आज मुंबई का सामना बेंगलुरु से, शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा मुकाबला
काम की खबरें
- राजस्थान में तेज़ी से बढ़ने लगी गर्मी, 15 स्थानों पर तापमान पहुंचा 40 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ने की जताई संभावना
- नागौर के डेगाना में मिला लिथियम का महाभंडार, पूरा कर सकता है देश की 80 फ़ीसदी मांग, लिथियम उत्पादन से इलेक्ट्रिक वाहन इंडस्ट्री को मिलेगा बूम
- फोर व्हीलर डीज़ल वाहनों पर वर्ष 2027 तक लग सकती है पाबंदी, ग्रीन एनर्जी से चलने वाले वाहनों को बढ़ावा देने की कवायद, केंद्र सरकार के तेल मंत्रालय पैनल ने की है सिफारिश
- देश का पहला वायुसेना हेरिटेज सेंटर चंडीगढ़ में शुरू, विमानों के मॉडल और हथियारों के साथ युद्दों के कारनामों से रु-ब-रु करवाएगा विरासत केंद्र
- दुनिया के सबसे सस्ते कृत्रिम दिल का एनिमल ट्रायल शुरू, आईआईटी कानपुर में चल रहा परीक्षण, वर्ष 2025-26 तक हो सकता है ट्रांसप्लांट के लिए उपलब्ध
- ISI मार्क को समझेंगे बच्चे- परिवार को भी करेंगे जागरूक, भारतीय मानक ब्यूरो की पहल, स्कूलों में बनाये जा रहे स्टैंडर्ड क्लब
- कैमल मिल्क पाउडर में मोटा अनाज मिलाकर बना रहे रेडी-टू-ईट फ़ूड, बीकानेर स्थित राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र का नवाचार
- महंगा होगा मोटर इंश्योरेंस प्रीमियम, 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी संभावित, ग्लोबल स्तर पर पुनर्बीमा दरें 40 से 60 प्रतिशत बढ़ने से हो सकता है असर
- तीन महीने में 151 प्रतिशत तक बढ़ीं लग्ज़री घरों की मांग, लगातार दूसरे साल देखा गया इज़ाफ़ा, 4 करोड़ से अधिक कीमत के घर आते हैं लग्ज़री सेगमेंट में
- एटीएस राजस्थान की जयपुर टीम ने कोटा में दो जगह छापा मारा, IPL मैच पर सट्टा लगाते 9 लोग अरेस्ट, मोबाइल, लैपटॉप और करोड़ों रुपए का हिसाब पकड़ा
- असम की IAS ऑफिसर सेवाली देवी शर्मा सहित तीन लोगों को असम की विजिलेंस टीम ने अजमेर से किया गिरफ्तार, असम स्टेट काउंसलिंग ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग में 105 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का है मामला
- तमिलनाडु के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी बैन हुई 'द केरल स्टोरी' फिल्म, सीएम ममता बनर्जी बोलीं- 'इससे राज्य का माहौल खराब होगा'
- कर्नाटक चुनाव प्रचार का शोर थमा, कांग्रेस-भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों ने झोंकी पूरी ताकत, 224 विधानसभा सीट पर कल होगा मतदान
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जान से मारने की धमकी मामले पर जयपुर में केस दर्ज, कांग्रेस नेता राम सिंह कसवा ने कर्नाटक बीजेपी के नेता मणिकांत राठौड़ और मदन दिलावर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर
- कर्नाटक को संप्रभु कहने पर भाजपा ने इलेक्शन कमीशन से की सोनिया गांधी की शिकायत, कहा- 'कांग्रेस की नजर में कर्नाटक देश से अलग', आयोग ने मांगी सफाई
- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का तेलंगाना के युवाओं से वादा, सरकार बनी तो कंपनियों में 75% आरक्षण, हर महीने 4 हज़ार रुपए देंगे बेरोजगारी भत्ता
- माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी माफिया घोषित, फरार शाइस्ता पर यूपी पुलिस ने घोषित किया है 50 हज़ार रुपए का इनाम
- इंडियन स्पाइडर मैन की आवाज बनेंगे क्रिकेटर शुभमन गिल, हिंदी और पंजाबी में करेंगे डबिंग, 2 जून को रिलीज होगी फिल्म
- वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप फाइनल के लिए चोटिल हुए विकेटकीपर बैट्समैन केएल राहुल की जगह लेंगे ईशान किशन, लंदन के द ओवल स्टेडियम में 7 से 11 जून के बीच ऑस्ट्रेलिया से टीम इंडिया की होगी खिताबी भिड़ंत
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में 18 मई से होने वाली तीन मैचों की हॉकी सीरीज़ के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित, गोलकीपर सविता पूनिया होंगी टीम की कप्तान
Updated on:
09 May 2023 08:52 am
Published on:
09 May 2023 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
