27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Youtube Show Controversy: अब राजपूत समाज उतरा मैदान में, करणी सेना ने की है ये बड़ी तैयारी, बंद हो जाएगा हंसी-मजाक

Karni Sena Protest: इस मामले में अब नया मोड आया है। अब राजपूत समाज ने बड़ी तैयारी कर ली है। करणी सेना ने इस मामले में कूद पड़ी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jayant Sharma

•

Updated: 11 Feb 2025, 7:48 AM IST

Jaipur News: कुछ यूट्यूबर्स द्वारा एक शो में अश्लीलता और भारतीय संस्कृति का अपमान करने का मामला सामने आने के बाद अब देश भर में हंगामा मचा हुआ है। इस शो में समय रैना, रणवीर इलाहबादिया, अपूर्व मखीजा और आशीष चंचलानी नामक यूट्यूबर्स ने मिलकर अश्लील हरकतें की हैं और भारतीय संस्कृति पर गंदे कमेंट किए हैं। इस मामले में अब नया मोड आया है। अब राजपूत समाज ने बड़ी तैयारी कर ली है। करणी सेना ने इस मामले में कूद पड़ी है।

करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि इन यूट्यूबर्स ने युवा पीढ़ी को गलत दिशा में भ्रमित किया है और सभी के माता.पिता के खिलाफ गलत कमेंट्स किए हैं। इससे राष्ट्रीय करणी सेना में आक्रोश है। राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय प्रभारी ने इनके विरोध में मीटिंग आयोजित की है। उसमें आने की प्लानिंग बनाई जाएगी।

राष्ट्रीय करणी सेना का मानना है कि राष्ट्र का स्वाभिमान है और माता.पिता मजाक का स्वरूप नहीं हैं। जो लोग ऐसे गलत कमेंट करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।राष्ट्रीय करणी सेना के प्रवक्ता विष्णु प्रताप सिंह ने कहा कि इन यूट्यूबर्स ने भारतीय संस्कृति का अपमान किया है और युवा पीढ़ी को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय करणी सेना ऐसे लोगों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाएगी। उल्लेखनीय है कि इस घटना से यूट्यूब पर अश्लीलता और संस्कृति के अपमान का मुद्दा फिर से गर्मा गया है। कई लोग इन यूट्यूबर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।